फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंटरएक्ट क्लब का गठन कर विद्यार्थियों को सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 27 Sep 2025 05:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मोदीपुरम के डीएमजी इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब के सहयोग से इंटरएक्ट क्लब का गठन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित करना है। समारोह में कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मोदीपुरम - डीएमजी इंटर कॉलेज में इंटरएक्ट क्लब का किया गया गठन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब के तत्वावधान में इंटरएक्ट क्लब का गठन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि छात्र छात्राओं में विभिन्न गतिविधियों से समाज सेवा की भावना बढ़ाने के साथ नेतृत्व क्षमता का विकास करने के लिए इंटरएक्ट क्लब का गठन किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष पंकज कंसल, सचिव आलोक बंसल तथा क्लब ट्रेनर डॉ. ए एम बेन्द्रे, डायरेक्टर एस रविचंद्रन ने इंटरएक्ट क्लब का अध्यक्ष मोहम्मद साद, सचिव पारस, कोषाध्यक्ष वंश, टीचर इंचार्ज डॉ. कृष्ण कुमार, सदस्य शिवानी, काजल चौहान, तनीषा, सूर्यांश, उत्तम सिंह को बैच लगाकर सदस्यता दिलाई। समारोह में रेनू कंसल, कुसुम बंसल, रविचंद्रन, मनोज सिंघल, उत्कर्ष गोयल, डॉ. निधि जैन, संगीता देवी, विक्रम सिंह, राजीव, मुनीश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें