फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

विज्ञापन
मोदीपुरम - विभिन्न मांग लिए प्रदर्शन करते भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
विज्ञापन
- गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर रक्तदान शिविर लगाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर दशमेश नगर स्थित गुरुद्वारा में दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने गुरु के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
सुबह नौ बजे से ही रक्तदाताओं का गुरुद्वारा परिसर में पहुंचना शुरू हो गया। रक्तदान करने आए लोगों ने बताया कि वे किसी प्रचार या नाम के लिए नहीं बल्कि मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से इस पुण्य कार्य में सहभागी बने हैं। शिविर के दौरान गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए छबील लगाई गई। इसमें शीतल जल का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए ब्लड बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर संगत ने गुरु अर्जन देव जी के बलिदान को नमन करते हुए मानव सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें