फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली के बिना परेशान कॉलोनीवासी, कॉलोनाइजर पर वादाखिलाफी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। दौराला रोड स्थित एक कॉलोनी में रह रहे लोगों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव विशेषकर बिजली न होने से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कॉलोनाइजर ने प्लॉट बेचते समय बिजली की लाइन बिछाने और धार्मिक स्थल के लिए भूमि छोड़ने का वादा किया था, लेकिन अब तक न तो बिजली की लाइन बिछाई गई और न ही धार्मिक स्थल के लिए जमीन छोड़ी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलोनी के दर्जनों पीड़ित तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजर से जब भी बिजली की लाइन बिछाने की बात कही जाती है तो वह न सिर्फ टालमटोल करता है बल्कि धमकाता भी है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि बिना बिजली के जीवनयापन करना बेहद मुश्किल हो रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कॉलोनाइजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान राशिद, शाहिद, शहजाद, शाहनवाज, इरफान, हारुन, शौकत, अय्यूब, गुलवेज, साजिद, जाहिद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें