फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समर कॉलोनी में जलभराव और टूटी सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के प्रति गुस्सा, नगरायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनीफोटो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम के वार्ड-81 समर कॉलोनी में लंबे समय से बनी जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शन कर नाराज़ लोगों ने पार्षद पति अफजाल का घेराव किया और जल्द समाधान की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि निगम ने शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो नगरायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
लोगों का कहना है कि समर कॉलोनी की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। हल्की बारिश होते ही पूरी गली तालाब का रूप ले लेती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी कई दिनों तक सड़कों पर जमा रहता है, इससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। नमाज पढ़ने जाते समय लोग फिसलकर चोट लगने का खतरा बना रहता है। दूषित पानी के कारण संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप कि उन्होंने कई बार निगम और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण व जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। स्थिति जस की तस बनी है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


पार्षद पति अफजाल के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने उन्हें घेर लिया और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। लोगों ने कहा कि समर कॉलोनी की जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए। जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि हर बारिश में होने वाली परेशानी से निजात मिल सके। प्रदर्शन के दौरान डॉक्टर खालिद, अब्दुल जब्बार, अब्दुल कादिर, रिफाकत, मेहरबान सहित काफी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें