मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित हरि अपार्टमेंट कॉलोनी के लोग बृहस्पतिवार को मेडा कार्यालय पहुंचे और उपाध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि हरि अपार्टमेंट में दोनों लिफ्ट घटिया गुणवत्ता वाली है, जिस कारण कई बार लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर लिफ्ट को बदलवाने की मांग की। बताया कि जिलाधिकारी, विद्युत सुरक्षा अधिकारी को पत्र लिखा जा चुका है। आरोप है कि कांवड़ यात्रा के बाद बिल्डर ने अपार्टमेंट के लोगों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से अपार्टमेंट की सभी मूलभूत सुविधाएं सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मी, माली, बिजली आदि बंद कर दी, जिस कारण यहां के नागरिक परेशान हैं। उन्होंने मेडा के उपाध्यक्ष से समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। उपाध्यक्ष ने सचिव को समस्या का निदान करने के लिए आदेशित किया। सचिव के कार्यालय में नहीं होने के कारण उपाध्यक्ष ने हरि अपार्टमेंट के निवासियों को शुक्रवार को दोबारा कार्यालय में बुलाया है।