सरधना। सेंट जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन स्वच्छता ही सेवा विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया और स्वच्छता के महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि स्वच्छता व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों जिम्मेदारी है। इसके बाद छात्राओं ने कॉलेज परिसर व आसपास जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्राओं ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए। स्वयंसेवक एनएस धींगायान ने छात्राओं को नैतिक मूल्यों और अनुशासन का महत्व समझाया। डॉ. नीतू और शबाहत ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।