फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतीफपुर के युवक-युवतियों को विकास की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को लिखा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम लतीफपुर की ग्राम प्रधान ने प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग को पत्र भेजा। जिसमें कहा कि ग्राम लतीफपुर की जनसंख्या करीब 6-7 हजार है। जिसमें सिख समुदाय की संख्या लगभग 75 फीसदी है। इसके बावजूद यह गांव अब भी विकास यात्रा में काफी पीछे है। इसलिए इसका विकास कराए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुरजीत कौर का कहना है कि अल्पसंख्यक सिख लबाणा ग्राम लतीफपुर के अतिरिक्त आसपास के ग्राम मानपुर, शहजादपुर, हंसापुर, दूधली, बस्तौरा, रामराज व हस्तिनापुर में भी निवास कर रहे हैं। उन्होंने पत्र में कहा कि लतीफपुर गांव बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में आता है। यहां जलस्तर काफी ऊपर है। जिससे पेयजल मात्र 10 फीट पर ही आ जाता है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक है। स्वच्छ पेयजल के लिए टंकी का निर्माण कराए जाने के साथ घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन की व्यवस्था की जाए। गांव में तीन प्राइमरी एवं एक जूनियर हाईस्कूल है। इनमें बच्चों की उपस्थिति बहुत कम रहती है। गांव में कक्षा एक से 12वीं तक के अल्पसंख्यक स्कूल की स्थापना अति आवश्यक है। जिससे ग्रामवासी बालक-बालिकाओं को गांव से अधिक दूरी पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए न जाना पड़े। अल्पसंख्यक समुदाय के बालक-बालिकाओं को उच्च शिक्षा मिले। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम में खेलकूद को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण युवाओं में छिपी खेल प्रतिभा को सामगे लाने के लिए मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना की जाए। इसके लिए ग्रामसभा भूमि उपलब्ध कराने में सक्षम है। ग्रामीण युवाओं को तकनीकी ज्ञान, महिलाओं एवं बालिकाओं को रोजगार के लिए सिलाई कढ़ाई, बुनाई, कला का प्रशिक्षण देने के लिए कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जाए। सिख समुदाय के अल्पसंख्यकों के हित में चल रही समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामवासी अल्पसंख्यकों को दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें