फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ एप से नगर निगम को दें गंदगी की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
महुआ एप से नगर निगम को दें गंदगी की सूचना
विज्ञापन

गंगानगर (मेरठ)। मवाना रोड स्थित शांति निकेतन विद्यापीठ में स्वयं मीडिया और नगर निगम के तत्वावधान में ‘स्वच्छ मेरठ, स्वस्थ मेरठ’ गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विभा गुप्ता ने मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश और आरके गुप्ता को पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में वक्ताओं ने फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत मेरठ को स्वच्छ व स्वस्थ रखने के उपायों पर प्रकाश डाला गया। छात्रों को पॉलिथीन का त्यागने और कूड़ा डस्टबिन में डालने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान महुआ एप की जानकारी भी दी गई। इस एप के जरिये क्षेत्र में व्याप्त गंदगी की सूचना नगर निगम को दी जा सकती है। इस एप को 100 लोगों को रेफर करने पर नगर निगम द्वारा 5000 रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं 50 लोगों को रेफर करने पर उपहार व 25 लोगों को रेफर करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। निदेशकर डॉ. विशाल जैन ने उत्साहवर्धन किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें