फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फिरोज का पासपोर्ट निरस्त करने के लिए दो थानों से भेजी रिपोर्ट, पूर्व मंत्री का बेटा है फिरोज

Thu, 08 Aug 2024 12:00 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के पासपोर्ट निरस्तीकरण के लिए कोतवाली और मेडिकल थाना पुलिस ने गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
Passport - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस मामले में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई तय है। दरोगा एक दूसरे मामले में लाइन हाजिर हो चुका है। ऐसे में वह अब पुलिस लाइन में है। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के छोटे बेटे फिरोज उर्फ भूरा का लुक आउट नोटिस जारी था। इसके बावजूद वह दुबई जा रहा था। शनिवार को फिरोज को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया था। रविवार को खरखौदा पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंची और फिरोज को थाने ले गई। खरखौदा से किसी मामले में वांटेड नहीं होने के चलते फिरोज को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। फिरोज के पासपोर्ट की अवधि खत्म हो गई थी।

 

फिरोज ने सेटिंग करके फर्जी तरह से पासपोर्ट का नवीनीकरण करा लिया। फिरोज ने आवेदन में अपना पता सराय बहलीम थाना कोतवाली की बजाय सराय बहलीम मेडिकल लिखा था। इसके बाद फिरोज ने मेडिकल थाने के दारोगा रतिभान से छह मार्च 2024 को पासपोर्ट पर रिपोर्ट लगवा ली। इस मामले में बुधवार को मेडिकल पुलिस ने निरस्तीरण की रिपोर्ट भेज दी है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने भी निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी थी।

 
विज्ञापन

दरोगा पर कई बार हुई कार्रवाई
पासपोर्ट में खेल करने वाले दरोगा रतिभान पर कई मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। सरधना में चौकी इंचार्ज तैनाती के दौरान उसको लाइन हाजिर किया गया। मेडिकल थाने में वह एक मामले में लाइन हाजिर हो चुका है। अब याकूब के बेटे फिरोज के पासपोर्ट की गलत रिपोर्ट देने में भी उसके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। पुलिस गलत पता देने के मामले में फिरोज से भी पूछताछ करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें