फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर सात किसानों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने पर सात किसानों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

नानौता। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा पराली जलाने वाले क्षेत्र के सात किसानों के विरुद्ध थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रशासन के आदेशानुसार ग्राम खुड़ाना के क्षेत्रीय लेखपाल नाथीराम ने ग्राम खुड़ाना निवासी नकली, संजय कुमार, कुशलपाल, कृष्णपाल, प्रीतम, देव प्रकाश, जशरथ किसान पर खेत में पराली जलाने पर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारान देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि खेत में धान के अवशेष (पराली) जलाने वाले किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जुर्माना अलग से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

महापंचायत के लिए किया जनसंपर्क
बिहारीगढ़। बुग्गावाला चौक पर हुई भाकियू की बैठक में जिलाध्यक्ष चौ चरण सिंह ने कहा कि 21 अक्तूबर को गांव औरंगाबाद में किसानों की महापंचायत होगी, जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में औरंगाबाद पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि कृषि कानून किसान विरोधी है। धान की दुर्गति हो रही है। खाद, बीज, दवाई सब नकली मिल रही है जिससे किसान बेहद परेशान हैं। युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, डा राजवीर, अनीश गौड़, उमेश कांबोज, केहर सिंह, मनोज कमाली, प्रधान खड़क सिंह, अनवेश कांबोज, अरविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें