फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार व बस में टक्कर मारने के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। रविवार को जाम के दौरान कार सवारों द्वारा कार व बस में टक्कर मारने तथा पुलिस के रोकने पर भागने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इन्हें रोकने के प्रयास में थाना प्रभारी व एक कांस्टेबल घायल हुआ था। दोनों आरोपियों से दो अवैध पिस्टल भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कांबोज की ओर से आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम वह सरकारी गाड़ी से स्टाफ के साथ डॉ. धर्मपाल के हास्पिटल के सामने चेकिंग कर रहे थे। उसी समय लाल रंग की कार तेज रफ्तार से आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने उक्त कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने तेजी से गाड़ी चलाते हुए चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से चढ़ा दी।
पुलिसकर्मियों ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। जाम के कारण गाड़ी धीमी हुई तो पुलिस दौड़कर गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। कहने के बावजूद गाड़ी का शीशा नहीं खोलने तथा दौड़ाने का प्रयास करने पर थाना प्रभारी ने शीशा तोड़कर चालक व एक अन्य को कार से बाहर निकाला। पकड़े गए आरोपियों के नाम अमन त्यागी पुत्र अशोक त्यागी और नमन त्यागी पुत्र सुरेश त्यागी निवासी गांव गणेशपुर थाना हस्तिनापुर बताए गए हैं। दोनों के पास से तलाशी के दौरान दो पिस्टल 32 बोर तथा चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। आरोपियों ने पुलिस के रोकने से पहले एक कार में भी टक्कर मारी थी, जो आगे खड़ी रोडवेज से टकराई थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अमन त्यागी ने बताया कि उनके पास अवैध पिस्टल थे, इसलिए नमन ने उससे कहा कि पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ा दे। इसलिए उसने ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें