फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाकर मंगलवार को आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरधना थाने में पांच, गंगानगर में दो और लिसाड़ी गेट थाने में एक चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोमवार को भी एक अपंजीकृत चिकित्सक पकड़ा गया था।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ताला फैक्टरी के पास रहमतपुरा में माजिद क्लीनिक चलाता है। निरीक्षण के दौरान वह वैध प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। उन्होंने चिकित्सक के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लक्षण होने के बावजूद कुछ अपंजीकृत चिकित्सक कोरोना की जांच नहीं करा रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं गंगानगर में एसीएम द्वितीय चंद्रेश कुमार सिंह व कसेरू बक्सर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने संयुक्त रूप से छापामारी करते हुए अनिल कुमार और रवि प्रकाश खन्ना पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं डीएम के आदेश पर मंगलवार को सरधना में अभियान चलाया गया। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि अभियान में पांच चिकित्सकों को पकड़ा गया है। वह मौके पर प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं परीक्षितगढ़ क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया लेकिन यहां टीम को कोई अपंजीकृत चिकित्सक नहीं मिला। तहसीलदार अजय उपाध्याय, सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि छापामारी की सूचना पर चिकित्सक पहले ही क्लीनिक बंद कर जा चुके थे। उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें