फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छेड़छाड़-दुपट्टा खींचने पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। रुहासा कट के पास टेंपो सवार छात्रा के साथ छेड़छाड़ व दुपट्टा खींचने के मामले में पुलिस ने आरोपी रमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, कार्रवाई न होने पर परिजनों ने एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा टेंपो में सवार होकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रुहासा कट के सामने पहुंचते ही गांव निवासी युवक ने जबरन टेंपो रुकवाकर छात्रा से छेड़छाड़ की और दुपट्टा पकड़कर खींचने का प्रयास किया था। सवारियों के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग निकला था। परिजनों संग थाने पहुंची छात्रा ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले युवक ने उनके घर पर रखे मोबाइल से उसका नंबर ले लिया और आए दिन उसे परेशान करने लगा। उसने उसका फोटो भी खींच लिया और एडिट कर अश्लील तस्वीर बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई है।

24सीटीके10..सैनी स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलती टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें