उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक ने आरएसएस के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। करीब दो माह पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इसी युवक के खिलाफ माहौल बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
रटौल क्षेत्र के गांव पांची निवासी एक युवक ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली दी। पोस्ट में भद्दे कमेंट भी किए गए हैं। इसका पता लगने पर नगर क्षेत्र के आरएसएस कार्यकर्ताओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया।
यह भी पढ़े : यूपी: सहारनपुर में 57 विदेशी जमाती जेल से रिहा, वतन वापसी तक करना होगा ये काम
शनिवार की सुबह कार्यकर्ता राज सिरोही, अमित झा, सन्नी गुप्ता, अभिजीत व चेतन चंदेला आदि कोतवाली पहुंचे और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया इसी युवक ने करीब दो माह पूर्व भी आपत्तिजनक पोस्ट डालकर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेकड़ा कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी युवक मोहम्मद अमजद निवासी पांची गांव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।