फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदूषण-किसान आंदोलन से सोहराबगेट बस अड्डे का जीर्णोद्धार अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण के कारण तीन माह तक बंद रहेंगे एनसीआर में निर्माण कार्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एनसीआर में अगले तीन माह तक प्रदूषण की समस्या रहेगी। इस दौरान विकास कार्यों पर रोक के कारण सोहराबगेट डिपो बस अड्डे का जीर्णोद्धार नहीं हो पाएगा। परिवहन निगम ने फिलहाल दिवाली तक गढ़ रोड सोहराबगेट बस अड्डे से ही बसों के संचालन का निर्णय लिया है।
सोहराबगेट डिपो बस अड्डे को हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित किया जाना है। यहां एक बहुमंजिली इमारत बनेगी, जिसमें एसी यात्री वेटिंग हॉल, मॉल और दुकानें होंगी। इस परियोजना का ठेका एक प्राइवेट कंपनी को पीपीपी मॉडल पर दिया गया है। यहां से संचालित होने वाली सभी बसों को लोहियानगर से चलाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने लोहियानगर में अस्थायी बस अड्डे के लिए जमीन किराए पर ली है। इस पर लाखों रुपये खर्च कर यात्री टीन शेड, शौचालय और पानी की व्यवस्था की गई है। हालांकि, लोहियानगर में अस्थायी बस अड्डे की भूमि पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। इस विरोध के कारण परिवहन निगम लोहियानगर से बसों का संचालन नहीं कर पाया है। गढ़ रोड से सोहराबगेट बस अड्डा खाली न होने से कंपनी काम शुरू नहीं कर पाई है।
प्रदूषण से निर्माण कार्य प्रभावित
ठेकेदार ने शासन को पत्र लिखकर प्रदूषण की समस्या का हवाला दिया है। पत्र में कहा गया है कि तीन माह तक निर्माण या तोड़फोड़ का काम नहीं हो सकेगा। इसलिए ठेकेदार ने निर्धारित समय में काम पूरा करने के लिए दिवाली के बाद काम शुरू करने का प्रस्ताव रखा। परिवहन निगम के एमडी ने ठेकेदार के इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। हालांकि, इससे पहले परिवहन निगम के अधिकारियों को सोहराबगेट बस अड्डा खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अस्थायी अड्डे पर किसानों का विरोध
लोहियानगर में अस्थायी बस अड्डे की भूमि पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन के कारण वहां से बसों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। एआरएम राजीव कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बस अड्डे को खाली किया जाएगा। इसके बाद बसों को लोहियानगर में संचालित कर दिया जाएगा। फिलहाल दिवाली तक सोहराबगेट बस अड्डे से ही बसों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें