फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया हटाओ, कनेक्शन पाओं योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिजली चोरी रोकने के लिए सरकार ने ‘कटिया हटाओ, कनेक्शन पाओ’ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत बिजली कंपनियां उन कमजोर तबके के लोगों को एक किलोवाट का कनेक्शन देगी जो कनेक्शन के अभाव में फिलहाल कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। यह जानकारी कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत स्व: घोषित अनियमित कनेक्शनों का नियमितीकरण बिना किसी दंड एवं बिना राजस्व निर्धारण के किया जा रहा है। कनेक्शन वहां दिए जाएंगे जहां घर की दूरी एलटी लाइन के पोल से 40 मीटर होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन देने का आधार सौभाग्य योजना में प्रचलित मानक अनुरूप दिए जा रहे हैं। झुग्गी झोपड़ियों मेें कनेक्शन केवल प्री-पेड मीटर लगाकर ही निर्गत किए जाएंगे। कनेक्शन परिसर में पूर्व में रहे किसी कनेक्शन से संबंधित कोई बकाया शेष न हो। आवेदन के साथ नए कनेक्शन हेतु निर्धारित शुल्क जमा कराकर कनेक्शन देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता सेवा केंद्र 1912 पर प्राप्त आवेदन भी इस योजना के अंतर्गत स्वीकार किए जा रहे हैं। आशुतोष निरंजन ने बताया कि योजना से न केवल अवैध कनेक्शन नियमित होंगे बल्कि राजस्व हानियों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें