फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संरक्षित पशु के अवशेष मिले, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र में रजबहे की पटरी के किनारे तीन संरक्षित पशु के अवशेष मिले। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने हंगामा कर रोष प्रकट किया। सीओ ने मौके पर जाकर लोगों को समझाकर शांत किया।
ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम यह अवशेष देखे और अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मयंक त्यागी को सूचना दी। वो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षितगढ़ थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद परीक्षितगढ़ पुलिस और सीओ सदर देहात सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि अवशेष संरक्षित पशु के ही हैं। हालांकि, ये अवशेष पुराने लग रहे हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए अवशेषों के नमूने लिए हैं। यह नमूने जांच को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौ सेवकों की नाराजगी और पुलिस का आश्वासन
ग्रामीणों और मयंक त्यागी ने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल जांच की मांग की। सीओ सुधीर सिंह ने गौ सेवकों को शांत करते हुए जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि नमूने ले लिए गए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौ सेवकों ने पुलिस को तीन दिन में खुलासा न होने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी। मयंक त्यागी ने कहा कि क्षेत्र में गौकशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। खुलासा के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें