प्रॉपर्टी डीलर हरेंद्र चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने मुख्यारोपी आभाष त्यागी को आठ घंटे के कस्टडी रिमांड पर लेकर आला कत्ल पिस्टल बरामद की। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए हरेंद्र की हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी ने फरार चल रहे अपने बाकी साथियों प्रभाष, अंकित राजपूत और विजय वर्मा के लुधियाना और बिहार के ठिकाने भी बताए। पुलिस टीम आरोपियों के खिलाफ दबिश दे रही है।
दूसरे केस में वांछित था आभाष
पुलिस के अनुसार आभाष पर सरुरपुर थाने में गैर इरादतन हत्या का एक केस दर्ज हुआ था। जिसमें वह वांछित चल रहा था। हरेंद्र की हत्या करने के बाद वह इसी मामले में जमानत तुड़वाकर कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था।