फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अपहरण के बाद गन प्वाइंट पर किशोरी का धर्मपरिवर्तन कर कराया निकाह, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 May 2019 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र से व्यापारी की अपहृत बेटी के सोमवार शाम को महिला थाने में 161 के बयान दर्ज हुए। जिसमें किशोरी ने बताया कि गन प्वाइंट पर लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने देवबंद में धर्मांतरण कराने के बाद निकाह कराया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन आरोपियों आमिर, साबेज और सुहेब को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार किशोरी का दूसरे समुदाय के युवकों ने 29 अप्रैल को अपहरण किया था। आरोप है कि देवबंद ले जाकर एक मौलाना से धर्म परिवर्तन कराकर जबरन निकाह कराया। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक किशोरी ने बताया कि दूसरे समुदाय के सात-आठ युवकों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी थी। जिसके बाद निकाह कराया गया। बाद में किशोरी को चंडीगढ़ ले जाकर एक मकान में रखा गया। उसके साथ दुष्कर्म भी होना बताया। 

प्रयागराज में शनिवार देर रात पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह के अनुसार आज कोर्ट में किशोरी को प्रस्तुत किया जाएगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें