फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की जेब को राहत: मेरठ से दिल्ली तक पैसेंजर ट्रेनों का किराया 20 रुपये हुआ, आठ ट्रेन देरी से पहुंची

Mon, 04 Mar 2024 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से दिल्ली तक पैसेंजर ट्रेनों का किराया 20 रुपये किया गया है। मेरठ से सहारनपुर का किराया अब 25 रुपये हो गया है, जो पहले 55 रुपये था। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों का पुराना किराया बहाल कर दिया है। मेरठ से दिल्ली तक का सफर अब 20 रुपये में किया जा सकेगा, जो पहले 40 रुपये में होता था। 

विज्ञापन


मेरठ से सहारनपुर का किराया अब 25 रुपये हो गया है, जो पहले 55 रुपये था। पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम होने से अब पैसेंजर में यात्रियों की भीड़ रहेगी, जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़ कम होने का अनुमान है। क्योंकि मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया पहले जैसा ही रहेगा।

यह भी पढ़ें: BJP Candidate List: गाजियाबाद पर अटका मेरठ का गणित, चौंकाने वाली हो सकती है घोषणा, लगाए जा रहे ये कयास

विज्ञापन

कोरोना काल के बाद जब ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था तो रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को नहीं चलाया था। जब सब सामान्य हुआ तो पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल का नाम देकर चलाया गया, मगर उनका किराया एक्सप्रेस ट्रेनों का रखा गया था। कम से कम किराया 30 रुपये का था। अब काफी समय से सभी पैसेंजर ट्रेन चलवाने और उनका किराया कम करने की मांग लोग कर रहे थे। 

चुनावी साल में सरकार ने पैसेंजर ट्रेनों को किराया कम करने की घोषणा की। रेलवे विभाग ने भी इसे अब लागू कर दिया है। शनिवार से सिस्टम अपडेट होने स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेनों के टिकट सस्ते मिलने शुरू हो गए है।

मेरठ से पहले परतापुर का किराया भी 30 रुपये थे, जो अब कम होकर 10 रुपये हो गया है। गाजियाबाद का किराया भी 35 रुपये से कम होकर 15 रुपये हो गया है। हालांकि अभी जिन पैसेंजर ट्रेनों की संख्या में जीरो लगा कर उन्हें स्पेशल बना कर चलाया गया था, उन ट्रेनों के नंबर में अभी (0) नहीं हटाया है। 

मेरठ सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम कर दिया है। पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें जल्द पैसेंजर बन कर चलेगी। इनके आगे लगा जीरो हटाया जाएगा।

इन ट्रेनों में मिलेंगे सस्ते टिकट
सहारनपुर- दिल्ली पैसेंजर
सहारनपुर- दिल्ली मेमू
सहारनपुर-दिल्ली मेमू
मेरठ कैंट-रेवाड़ी-श्रीगंगानगर
मेरठ-खुर्जा
मेरठ-गाजियाबाद
हरिद्वार-दिल्ली
कालका- दिल्ली
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें