सरधना। व्यापार मंडल के तत्वावधान में राज्य कर जीएसटी विभाग की तरफ से ब्याज एवं अर्थदंड को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापारियों को जीएसटी के मामले में बड़ी राहत दी है। जीएसटी पंजीयन जागरूकता विशेष अभियान में यह जानकारी दी गई।
राज्य कर विभाग के उपायुक्त अमरदीप वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि सरकार ने वित्तीय वर्ष 2017-2020 के दौरान धारा 73 के अंतर्गत जीएसटी पर लगाए गए ब्याज और अर्थदंड को माफ करने का निर्णय लिया है।
शिविर में राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त हरिराम चौरखिया, ज्वाइंट कमिश्नर राजकुमार त्रिपाठी, उपायुक्त विजयपाल सिंह, सहायक आयुक्त विजय बहादुर एवं राज्य कर अधिकारी भूपलाल गौतम ने व्यापारियों से इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि करदाता 31 मार्च तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को जीएसटी से जुड़ी आशंकाओं को दूर करना था। अधिकारियों ने व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी।
शिविर में बताया कि व्यापारी हित में शासन द्वारा माफी योजना एवं पंजीयन वर्ष 2017-18 से लेकर वर्ष 2019-20 तक मूल कर की धनराशि जमा करा दी जाती है तो समस्त धन एवं अर्थदंड माफ कर दिया जाएगा। पंजीकृत व्यापारियों को विभागीय फायदे जैसे बीमा तथा एसएमएस के माध्यम से रिटर्न दाखिल करने की सुविधा से अवगत कराया गया। व्यापारियों से उनकी समस्याओं का निस्तारण व्यक्तिगत रूप से मिलकर करने का आश्वासन दिया। सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन ने व्यापारियों के हित संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर का संचालन सीके जैन ने किया।
इस दौरान निकुंज गर्ग, रजत जैन, हैदर, विश्राम, राजवीर सिंह, ओमप्रकाश, अजय गौतम, ऋषभ जैन, अरविंद जैन, अतिशय जैन, विकास जैन, ईश्वर चंद त्यागी, प्रदीप जैन, कन्नूमल जैन, प्रमोद बंसल मौजूद रहे।