फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धूप से मिली राहत, ठंडी हवाएं चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। मेरठ का मौसम शनिवार को शुष्क रहा लेकिन हवा काफी तेज रही। सुबह से ही खिली धूप निकली और ठंड से राहत रही। पिछले चार दिन से शहरवासी ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं। खिली धूप निकलने से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

मौसम के शुष्क बने रहने से ठंड का प्रकोप कम हुआ है। रविवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। कृषि प्रणाली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि मौसम अभी शुष्क बना रहेगा और तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 12 से 15 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार हुआ और 133 दर्ज किया गया। गंगानगर में 115, जयभीम नगर में 143, पल्लवपुरम में 141, बेगमपुल पर 135, दिल्ली रोड 138 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें