सुभारती विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सरताज अहमद की पुस्तक का विमोचन सुभारती ग्रुप के संस्थापक
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के समाजशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. सरताज अहमद की आठवीं पुस्तक हेल्थ लॉ का विमोचन किया गया। इस पुस्तक के सह लेखक डॉ. रिजुल रंजन एसोसिएट प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, सुभारती मेडिकल कॉलेज और डॉ. रीना बिश्नोई, प्रोफेसर सरदार पटेल सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ हैं।
यह पुस्तक यूनिवर्सिटी बुक हाउस प्राइवेट लिमिटेड जयपुर द्वारा प्रकाशित की गई है। प्रोफेसर डॉ. सरताज की अन्य सात पुस्तकें द टेक्स्टबुक ऑफ सोशियोलॉजी (2021), इंट्रोडक्टरी सोशियोलॉजी (2022), सोशियोलॉजी : एन इंडियन सोशल सिस्टम (2022), प्रिंसिपल्स ऑफ सोशियोलॉजी (2023), टेक्स्टबुक ऑफ मेडिकल सोशियोलॉजी (2024) और एप्लाइड सोशियोलॉजी फॉर नर्सेस (2024) प्रसिद्ध प्रकाशन प्रतिष्ठानों द्वारा प्रकाशित की गई हैं।
सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोफेसर डॉ. शल्या राज, कार्यकारी अधिकारी प्रोफेसर डॉ. कृष्णा मूर्ति, सुभारती मेडिकल कालेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. एमके मित्तल, सुभारती लॉ कालिज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. वैभव गोयल भारतीय, कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. पवन पाराशर, प्रोफेसर एवं सलाहकार डॉ. राहुल बंसल, प्रशासनिक अधिकारी दीपक कुमार, वीके नागर, मीडिया प्रभारी अनम खान शेरवानी आदि ने शुभकामनाएं दीं।
सुभारती विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सरताज अहमद की पुस्तक का विमोचन सुभारती ग्रुप के संस्थापक
सुभारती विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सरताज अहमद की पुस्तक का विमोचन सुभारती ग्रुप के संस्थापक