फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने कहा बेटे का अपहरण हुआ, पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने कहा बेटे का अपहरण हुआ, पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में जेल भेजा
विज्ञापन

सरधना। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर शनिवार सुबह युवक का लाल रंग की कार में सवार लोगों द्वारा हथियारों के बल पर अपहरण कर ले जाना बताया गया था। उसे जानी पुलिस ने रविवार को मोबाइल चोरी के मामले में जेल भेज दिया। जबकि थानाध्यक्ष सरधना व सीओ ने सावेज के अपहरण के मामले में उसके परिजनों द्वारा थाने पर शिकायत देने की बात से इनकार किया था।
विज्ञापन

मोहल्ला पीरजादगान निवासी अमीर आजम व उसकी पत्नी आयशा शनिवार को सरधना कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर खडे़ उनके बेटे सावेज को लाल रंग की हरियाणा नंबर की प्लेट लगी एक कार में कुछ लोग हथियार के बल पर अगुवा कर ले गए हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार व सीओ आरपी शाही इस घटना की जानकारी से इनकार किया था। जानी पुलिस ने बताया कि सावेज को कार से मोबाइल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सिसौला खुर्द निवासी मुशेर मोहम्मद ने 10 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें