सरधना। लापता युवक की बरामदगी मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन। संवाद
सरधना। ससुराल से लापता हुए युवक का दो माह बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताकर उसकी नामजद तहरीर दी है।
मोहल्ला धर्मपुरा निवासी अफरोज पत्नी शराफत ने बताया कि उसके भाई इंतजार पुत्र अमीरूददीन की करीब 15 वर्ष पूर्व बिहार निवासी एक महिला से शादी हुई थी। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी अपने साथ उसे बिहार ले गई। उन्होंने अपने भाई से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। शनिवार को परिजनों ने लापता इंतजार के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद