फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आर्थिक सहायता की रकम को लेकर रिश्तेदारों में मारपीट, तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के बूढ़ा बाबू मोहल्ले में हादसे में युवक की मौत के बाद रिश्तेदारों में आर्थिक सहायता की रकम को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। मृतक के ससुरालियों ने परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की, जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने मौके से कई आरोपियों को हिरासत में लेते हुए घायलों का मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव जेई नंगला निवासी सावर अली ने बताया कि उसने बेटी राशिदा का निकाह तीन साल पहले सरधना के मोहल्ला बूढ़ा बाबू निवासी वसीम पुत्र बुंदू के साथ किया था। बीती 16 मई को वसीम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। 30 मई को उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक वसीम को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की ओर से आर्थिक मदद मिलने पर समझौता हो गया था। जिसे मृतक की मां ने अपने पास रख लिया। बताया कि उन्होंने कुछ रुपये बेटी राशिदा के बैंक खाते में जमा करने की बात कही थी।
इसी बात पर ससुराल वालों ने विधवा को घर से निकालने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद मायके वाले रविवार को बेटी की ससुराल पहुंचे और घर से निकालने की बात का विरोध किया। आरोपी पक्ष ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में बंद कर पीड़ित पक्ष को लाठी-डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने में बंद कर दिया। दोनों पक्षों के लोग समझौते के प्रयास में जुटे थे। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस हिरासत में लिए युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें