मेरठ से सटे हस्तिनापुर में मछली पकड़ने आया एक युवक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। हस्तिनापुर क्षेत्र के चांदपुर बिजनौर को जोड़ने वाले भीमकुंड गंगा पुल पर रविवार को चांदपुर के मोहल्ला कतरा निवासी कुछ युवक गंगा में मछली पकड़ने के लिए आए थे जिनमें से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में डूब गया।
जानकारी के अनुसार जनपद बिजनौर के चांदपुर तहसील के मोहल्ला कतरा निवासी अदनान(22) पुत्र इसरार अपने दो अन्य दोस्तों के साथ हस्तिनापुर के भीमकुंड गंगा घाट पर मछली पकड़ने के लिए आया था।
यह भी पढ़ें: Nishank Murder: बड़ा खुलासा, BJP नेता ने की थीं पत्नी के साथ क्रूरता की हदें पार, बेटे से बनवाईं वीडियो
मछली पकड़ते हुए वह संदिग्ध परिस्थितियों में गहरे पानी में पहुंचने से डूब गया उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके, जिसके बाद वह पूरी तरह भयभीत हो गए।
मामले की सूचना हस्तिनापुर और चांदपुर पुलिस को दी गई। साथ ही सैकड़ों परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे अदनान की तलाश की गई। घंटों गंगा में तलाश करने के बाद अदनान को गोताखोरों ने खोज निकाला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर थी, जिसे परिजन अपने निजी वाहन से चांदपुर ले गए। घटनास्थल पर कुछ लोग गंगा में डूबे युवक के जीवित होने की बात कह रहे थे तो कुछ लोग उसकी मौत होने की भी बात बता रहे थे हालांकि परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए। वहीं पुलिस भी अभी तक उसकी मौत की पुष्टि नहीं की है।