फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया

विज्ञापन
सीएचसी में काया कल्प की टीम महिला चिकित्सक से जानकारी करते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प टीम ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान टीम ने व्यवस्था की जांच की। स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य निदेशक डाॅ. बीपीएस कल्याणी समेत दो सदस्यीय टीम सीएचसी पहुंची और वार्षिक निरीक्षण किया।
टीम ने निरीक्षण करते हुए सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अरुण कुमार को निर्देश दिए कि खाली स्थान का उपयोग अस्पताल की सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाए। इसके बाद टीम महिला चिकित्सालय वार्ड में पहुंची, जहां प्रसूति वार्ड का गहनता के साथ निरीक्षण किया। डाॅ. बीपीएस कल्याणी ने महिला चिकित्सक डाॅ. नेहा से गर्भवती महिलाओं के आपरेशन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हैंड सैनीटाइजर के उपयोग, आपरेशन के समय मानकों के अनुरूप प्रक्रियाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्न पूछे। आधा घंटे तक टीम ने महिला वार्ड का निरीक्षण किया और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टीम बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में पहुंची, जहां भर्ती बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण में परिसर में रखे जनरेटर को चालू करने का प्रयास किया गया लेकिन कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर बाद जनरेटर को स्टार्ट किया जा सका। टीम के साथ जिला अस्पताल के मैनेजर अभिषेक वालिया भी साथ रहे।

सीएचसी में काया कल्प की टीम महिला चिकित्सक से जानकारी करते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें