फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में धीमी गति से हो रहे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक में दोबारा रजिस्ट्रेशन खोले जा चुुके हैं परंतु आवेदन की गति बहुत धीमी है। पीजी कोर्सों में भी स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में यूजी के साथ ही पीजी में भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह सकती हैं। हालांकि एलएलबी में स्थिति ठीक है।
विज्ञापन

यूजी और पीजी दोनों में मिलाकर अभी तक एक लाख 64 हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। यूजी में पहले एक लाख 30 हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए थे। अभी तक पांच हजार के करीब नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं। एलएलबी में अब तक 22574 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। एमए में 6435, एमकॉम में 6786, एमएससी में 6285, एमएससी एजी में 2573 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। स्नातक में 20 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन होने हैं। इसके बाद छात्र-छात्राएं खाली ऑफर लेटर डाउनलोड करके जिस कॉलेज में सीटें होंगी वहां जमा करके प्रवेश ले सकेंगे। यूजी फाइनल के सभी कोर्सों का रिजल्ट नहीं आने से अभी पीजी में रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे। इसके बाद ही पीजी की मेरिट जारी होगी।
बीएड प्रैक्टिकल अंक अपलोड कराएं
बीएड के 30 हजार छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल तेजी से कराए जा रहे हैं। विवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि प्रैक्टिकल होते ही ऑनलाइन नंबर अपलोड करा दें इसके अतिरिक्त हार्ड कॉपी गोपनीय विभाग की खिड़की नंबर 40 पर 20 नवंबर तक हर हाल में जमा कराएं। ऐसा नहीं करने वाले कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें