25 फरवरी तक 15 हजार वेंडरों का कराए पंजीकरण
मेरठ। मंगलवार को नगर आयुक्त मनीष बंसल ने पीएम स्वनिधी योजना, गृहकर और प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा बैठक की। स्वनिधी योजना में पूर्व के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा नहीं करने पर बंसल ने कड़ा एतराज जताया और 25 फरवरी तक 15 हजार स्ट्रीट वेंडरों के पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया। पीटीएमएस कार्य में मात्र छह टीम लगाने और कार्य संतोषजनक नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसमें कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान गृहकर की वर्तमान मांग एवं बकाया धनराशि वसूली लक्ष्य के सापेक्ष संतोषजनक नहीं मिली। कार्य में शिथिलता बरतने के लिए कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, कैलाश चंद और योगेंद्र को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए वेतन निकालने पर रोक लगा दी। इसके साथ ही कर निर्धारण अधिकारी नर सिंह राणा का वेतन बाधित करने और पुष्पराज गौतम की एक अस्थायी वेतनवृद्धि रोके जोन के आदेश दिए। ब्यूरो