मेरठ। जनगणना आयुक्त नरेंद्र शंकर पांडेय ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य कोरोना महामारी के के चलते स्थगित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन्म व मृत्यु का शत प्रतिशत पंजीयन कराएं।
उन्होंने कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए लगाए जाने वाले टीका संबंधी तैयारियों के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विमर्श किया। जनगणना आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में औसतन 80 प्रतिशत जन्म व औसतन 40 फीसदी मृत्यु ही पंजीकृत हो पा रही हैं। जनपद मेरठ में 68 प्रतिशत जन्म व 38.5 फीसदी मृत्यु ही पंजीकृत हो पा रही हैं। यहां जिलाधिकारी के. बालाजी, एडीएम वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति, सहायक निदेशक जनगणना आलोक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो