फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय सचिव ने मुझे जातिसूचक शब्द कहे, हाथ भी उठाया

Thu, 13 Feb 2020 03:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

‘क्षेत्रीय सचिव ने बुधवार दोपहर 12:50 बजे मुझे अपने चैंबर में बुलाकर बिना वजह अपशब्द कहे, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया तथा हाथ भी उठाया। इससे मैं बहुत आहत हूं।’ यह आरोप माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक राममिलन भारतीय ने लगाया है।

विज्ञापन


प्रधान सहायक ने इसकी शिकायत कर्मचारी एसोसिएशन से की। हालांकि देर रात तक लालकुर्ती थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। दूसरी तरफ, क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु सिंह सुमन का कहना है कि अभद्रता, जातिसूचक शब्द और हाथ उठाने के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि एक छात्रा के अंक पत्र में उसका और उसके पिता का नाम गलत था। जिसे 2014 में उसने दुरुस्त करा लिया था।

हालांकि ऑनलाइन अंक पत्र में उसका नाम तथा पिता का नाम गलत दर्शा रहा था। इसके लिए उसने सितंबर 2019 में आवेदन किया था। हालांकि अभी तक उसमें सुधार नहीं किया गया था। क्षेत्रीय सचिव का कहना है कि इसी पर उन्होंने नाराजगी जताई थी और हिदायत दी थी कि इसे जल्द दुरुस्त कराया जाए। यह बात प्रधान सहायक को बुरी लग गई। वहीं, प्रधान सहायक का कहना है कि वह बहुत जिम्मेदारी से कार्य करते हैं।
विज्ञापन


यह मामला उनके ज्वाइन करने से पहले का है, फिर भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस घटना को लेकर कर्मचारी लामबंद हो रहे थे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें