फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीएसटी दरें घटने से दवा व्यापारियों के मुनाफे में कमी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर नगर में हुई व्यापारियों की बैठक में किया गया दावा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। होलसेलर और रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन ने रविवार को खैर नगर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संबंध में बैठक की। इसमें कहा गया कि 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं। दवा के व्यापार में जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत और पांच प्रतिशत वाली जीएसटी घटाकर शून्य प्रतिशत हो गई है। इससे किसी भी दवा व्यापारी होलसेलर और रिटेलर को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इससे उनके मुनाफे में कहीं भी कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा है। अगर किसी दवा व्यापारी को कोई संशय हो तो वह होलसेलर और रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय आकर के अपना संशय दूर कर सकता है। इस दौरान इंद्रपाल सिंह, घनश्याम मित्तल, राजेश अग्रवाल, अरुण त्यागी, प्रवीण दुआ, गगन गुप्ता, देवेंद्र भसीन और विकास मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें