फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबत्ती की गाड़ी से वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने कारों से बैटरी चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश वारदात करने के बाद गाड़ी पर लालबत्ती लगाकर पुलिस को चकमा देते हुए आसानी से बच निकलते थे। अब तक करीब एक हजार से ज्यादा बैटरी चोरी कर दिल्ली में खपाने की बात सामने आई है। कुछ अन्य घटनाएं भी इन्होंने कुबूल की हैं। पुलिस इका नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि शनिवार रात एक सूचना पर पुलिस ने भोला रोड मलियाना चौकी के पास बदमाशों की कार को घेर लिया। बदमाशों ने दरोगा अशोक कुमार पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वह बच गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपी आकाश निवासी अशोक नगर थाना ज्योति नगर गाजियाबाद और सुजात निवासी इकराम नगर मुस्तफाबाद लोनी गाजियाबाद हैं। गाड़ी की तलाशी में पुलिस को एक लालबत्ती, गाड़ी की असली नंबर प्लेट के अलावा रिंच, प्लास व पेंचकस बरामद हुए। आरोपियों नेे बताया कि वह रात में गाड़ियों से बैटरी चुराकर दिल्ली में बेचते हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि बदमाशों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
ऋषिनगर में एक साथ 10 वाहनों से चुराई थी बैटरी
आकाश ने बताया कि जिले में सदर बाजार, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा, लालकुर्ती, सिविल लाइन सहित अन्य क्षेत्रों में वारदात की हैं। एक जुलाई, 2020 को उन्होंने टीपीनगर थाना क्षेत्र के ऋषिनगर में एक साथ दस वाहनों की बैटरी चोरी की थी। वहीं, पिछले माह 14 जून को गोलाबढ़ क्षेत्र में एक घर में चोरी की की। पुलिस के अनुसार करीब डेढ़ लाख की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात यह बदमाश चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें