फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडबुल के खिलाफ वाद की अनुमति, शिकंजा कसा

Fri, 12 Aug 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
रेड बुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग (एफडीए) के कमिश्नर मुरली मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी जिलों से रेडबुल एनर्जी ड्रिंक के खिलाफ चल रही कार्रवाई का फीडबैक मांगा है। अभी तक भरे गए सैंपलों की जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उधर, एफडीए मेरठ को रेडबुल इंडिया लिमिटेड मुंबई के खिलाफ वाद दाखिल करने की परमिशन दे दी गई है।
विज्ञापन

 रेडबुल में कैफीन की मात्रा अधिक पाये जाने के बाद से एफडीए ने रेडबुल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत पूरे प्रदेश में रेडबुल के लिए गए सैंपलों की जांच करायी जा रही है। रेडबुल के खिलाफ वाद दाखिल करने की अनुमति मिलने से साफ हो गया है कि एफडीए अब छापामारी के साथ ही कानूनी कार्यवाही भी पुख्ता कर लेना चाहता है।
कंपनी की टीम मेरठ पहुंची
बृहस्पतिवार को रेडबुल की टीम मुंबई से मेरठ पहुंची है। टीम के अधिकारियों ने एफडीए के अधिकारियों से वार्ता की। सूत्रों का कहना है कि रेडबुल की टीम कोशिशों में है कि किसी भी तरह से सारे मामले को मैनेज किया जा सके। क्योंकि अब कानूनी कार्यवाही मेरठ के स्तर से होनी है। जिसके चलते टीम ने मेरठ में डेरा डाला है।
विज्ञापन

9412062057 पर दें सूचना
रेडबुल एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। बृहस्पतिवार को शहर में कुछ स्थानों पर रेडबुल का स्टॉक व बिक्री होने की शिकायत पर एफडीए के अभिहित अधिकारी वीके वर्मा के नेतृत्व में कई जगह छापामारी की गई। एफडीए की तरफ से मोबाइल नंबर 9412062057 जारी किया गया है। अफसरों ने कहा है कि अगर कहीं पर रेडबुल की बिक्री जिले के अंदर हो रही है या स्टॉक के बारे में कोई सूचना है तो उसकी जानकारी इस नंबर पर दे सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें