फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न गबन के आरोपी पर एफआईआर के बाद एक्शन मोड में आया आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी राशन में गबन के आरोपी से रिकवरी की तैयारी शुरू
विज्ञापन

मेरठ। खाद्यान्न गबन के कथित आरोपी के घर नोटिस चस्पा करने पहुंची टीम से अभद्रता किए जाने के बाद आपूर्ति विभाग एक्शन मोड में आ गया है। अब आरोपी से रिकवरी की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए विधि विशेषज्ञ से परामर्श भी लिया जा रहा है।
आर्य नगर सूरजकुंड निवासी संजीव गुप्ता की शास्त्री नगर सेक्टर नौ में सरकारी राशन की दुकान थी। पिछले वर्ष कुछ लोगों ने राशन वितरण में अनियमितता और गबन का आरोप लगाया था। जांच में आरोप सही मिले। इसके चलते 31 अगस्त को दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। संजीव गुप्ता की दुकान से चार अतिरिक्त दुकान संबद्ध थी। आरोप है कि संजीव गुप्ता ने मशीन जमा नहीं कराई और स्टॉक का विवरण भी दर्ज नहीं कराया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट नामित कराया और संजीव गुप्ता की दुकान के ताले तोड़कर माल की गणना की। करीब 750 क्विंटल खाद्यान्न (गेहूं, चावल व चना) बरामद हुआ। 11 सितंबर, 2020 को संजीव के खिलाफ नौचंदी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

--
विभाग के सभी नोटिस लौटाते रहे
आपूर्ति विभाग लगातार स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी करता आ रहा था, लेकिन उसे लौटाया जाता रहा। मंगलवार को भी आपूर्ति विभाग की टीम संजीव गुप्ता के घर आर्य नगर पर नोटिस चस्पा करने पहुंची, लेकिन टीम से अभद्रता की गई। उनके परिवार की महिला ने नोटिस फाड़ दिए, इसके बाद देर रात सिविल लाइन थाने में आपूर्ति निरीक्षक अजय कुमार की तहरीर पर संजीव, उनके भाई मोहित, बेटे अर्चित व संजीव की मां सहित साथ के खिलाफ सरकारी काम में बाधा का दर्ज करा दिया गया। डीएसओ ने बताया कि अब रिकवरी के प्रयास किए जाएंगे।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें