लोकसभा चुनाव में मेरठ जिले ने पिछले 39 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शहर ने जहां लोकतंत्र का जश्न मनाया। वहीं, इमरजेंसी के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद मेरठ जिले में बृहस्पतिवार को सबसे अधिक मतदान हुआ। युवाओं का जोश भी इस मतदान में खूब दिखाई दिया। सुबह के समय कम रही वोटिंग ने दोपहर के बाद से रफ्तार पकड़ी। शहर और देहात में मतदाता जागरूकता अभियान से भी वोटिंग प्रतिशत बढ़ा।
लोकसभा चुनाव को लेकर माना जा रहा था कि इस बार मतदान प्रतिशत 2014 में हुए लोकसभा चुनाव की तुलना में बढ़ सकता है। इस बार वोटिंग में एक प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई। पांच साल पहले भी लोकसभा चुनाव में वोटरों का उत्साह देखने को मिला था। लेकिन इस बार भी ऐसा ही उत्साह फिर से देखने को मिला। युवाओं से लेकर वरिष्ठ मतदाताओं में भी जोश दिखा। युवाओं की जहां पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। वहीं वरिष्ठ नागरिक भी अपनों का सहारा लेकर पोलिंग बूथ तक पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
1952 से 2019 तक के लोकसभा चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1971 में 65.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन इमरजेंसी के बाद 1977 में मतदान का प्रतिशत 67.08 पहुंच गया। 1977 के बाद से मेरठ में 64 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में मतदान का प्रतिशत 64.25 पहुंच गया। जिले के लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर एडीजी जोन, डीएम और एसएसपी खुद राउंड करते हुए नजर आए।
मेरठ की सीट पर कब कितना मतदान
1952 52.99
1957 61.34
1962 60.48
1967 30.43
1971 65.61
1977 67.08
1980 61.23
1984 63.57
1989 55.08
1996 51.19
1998 59.85
1999 58.61
2004 52.44
2009 48.23
2014 63.11
विधानसभा वार मतदान प्रतिशत
2019
विधानसभा का नाम 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे 6 बजे
सिवालखास 9.00 25.00 45.00 53.00 62.00 67.00 प्रतिशत
सरधना 13.11 28.00 40.00 52.00 62.00 66.00 प्रतिशत
हस्तिनापुर 11.00 22.00 41.00 53.00 62.50 65.00 प्रतिशत
किठौर 11.00 27.00 49.00 54.00 63.00 67.00 प्रतिशत
मेरठ कैंट 10.00 24.00 40.92 48.00 56.80 62.80 प्रतिशत
मेरठ 10.00 23.00 44.00 50.00 57.00 61.00 प्रतिशत
मेरठ दक्षिण 12.00 26.00 35.00 51.00 60.00 61.00 प्रशितत
कुल प्रतिशत 64. 257 प्रतिशत
विधानसभा वार मतदान प्रतिशत
2014
विधानसभा 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे 6 बजे
कैंट 12 25 41 51 57 62
शहर 9 25 43 57 59 63.5
मेरठ दक्षिण 15 22 42 52 58 63
किठौर 9 21 44 53 65 68
सरधना 8 21 40 52 63 68
सिवालखास 10 25 40 62 66 70
हस्तिनापुर 10 25 45 53 61 66.5
हापुड़ 9.5 22 35 50.33 59 64.5
अमर उजाला की थी मुहिम
अमर उजाला और जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता की मुहिम चलाई थी। स्कूल व कॉलेजों के अलावा रैली, बाइक रैली और मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया था। इस जागरूकता अभियान से भी मतदान प्रतिशत बढ़ा।