राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारी सदस्यता को लेकर बैठक मे पहुंचें। स्त्रोत:- संवाद
मुंडाली। गांव मुंडाली में राष्ट्रीय हनुमान दल विधानसभा किठौर के पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज भी उपस्थित रहे। धर्म की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। सभी से निवेदन किया कि मंदिर में जाकर रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें और सदस्य बनाएं तथा हनुमान चालीसा का पाठ करके सभा का समापन करें। बैठक में देव तोमर, ओम तोमर, राजेश, दीपक ज्ञानानन्द सरस्वती महाराज आदि उपस्थित रहें।