कंकरखेड़ा। हाईवे स्थित लाला मोहम्मदपुर गांव के स्कूल में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 78 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। संगठन ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अरुण बंसवाल, जितेंद्र शर्मा, मानसी शर्मा, नरेंद्र पाल , डॉ. अजीत सिंह, अंजू भदोरिया, राजेश कुमार, मनोज कुमार, अरुण धामा, गौरव अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।