फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीजन के टॉप 10 में 104 छात्रों का जलवा, इनमें 82 मेरठ मंडल के शामिल 

Sun, 27 May 2018 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीएसई के परीक्षा परिणामों ने मेरठ मंडल का जलवा रहा। देहरादून रीजन के 104 टॉपर्स में 82 मेधावी केवल मेरठ मंडल से हैं। जिन्होंने विभिन्न विषयों से पढ़ाई कर सफलता पाई है। ऑल इंडिया में सफलता पाने वाले प्रथम तीनों टॉपर मेरठ मंडल से हैं। 
ऑल इंडिया में गौतमबुद्धनगर के  स्टेप बाई स्टेप स्कूल की मेघना श्रीवास्तव देहरादून रीजन में भी टॉपर हैं। गाजियाबाद की अनुष्का चंद्रा एसएजे स्कूल से ऑल इंडिया व देहरादून रीजन की सेकेंड टॉपर हैं। देहरादून रीजन में थर्ड रैंक पाने वाले 5 छात्रों में 4 छात्र मेरठ मंडल से हैं। नोएडा की सुप्रिया कौशिक, गाजियाबाद के नकुल गुप्ता, क्षितिज आनंद व मेरठ की अनन्या सिंह संयुक्त रूप से देहरादून रीजन में 497 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। मेरठ मंडल के छह जिलों में नोएडा, गाजियाबाद व मेरठ के मेधाओं ने कमाल किया है। देश के नामचीन स्कूलों को पछाड़कर मेरठ मंडल के युवाओं ने सफलता दर्ज कराकर मेरठ मंडल का नाम ऊंचा किया है। युवाओं की इस बंपर सफलता ने इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रीजन में मंडल के टॉप 10 मेधावी
1 मेघना श्रीवास्तव नोएडा- 499 - प्रथम रैंक 
2 अनुष्का चंद्रा गाजियाबाद- 498- द्वितीय रैंक
3 सुप्रिया कौशिक नोएडा, नकुल गुप्ता गाजियाबाद, क्षितिज आनंद, गाजियाबाद, अनन्या सिंह मेरठ - 497- तीसरी रैँक
4 औरा भंडारी नोएडा, सौम्या दुबे, नोएडा, वरिष्ठा सरोहा, नोएडा, अश्रिका परुथी गाजियाबाद - 496- चतुर्थ रैंक
5 सौम्या देवरानी नोएडा, निहारिका सूरी नोएडा, प्रिया घोष गाजियाबाद, शिखर यादव गाजियाबाद व रितिका मेरठ- 495- पांचवीं रैंक

मेरठ मंडल का रिजल्ट
देहरादून रीजन के कुल 104 टॉप 10 छात्रों में 82 छात्र मेरठ मंडल से हैं। नोएडा से 41, गाजियाबाद के 29 और मेरठ के 11 छात्रों ने रीजन के टॉप 10 में जगह बनाई है। बुलंदशहर से भी एक छात्र ने टॉप 10 मे ंरैंक बनाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें