सेमीफाइनल में आरसीटी रामराज की टीम ने जीता मैच
बहसूमा। रामराज स्थित मार्डन इंटर कॉलेज में रामराज कप किक्रेट प्रतियोगिता चल रही है। रविवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में आरसीटी रामराज क्रिकेट क्लब ने राशिद इलेवन रामराज को 45 रन से हराया।
आरसीटी के कप्तान सिमरन ने टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बनाए। आरसीटी की तरफ से निशांत सिंह ने 67 रन, कपिल ने 29, गोरव राणा ने 22 रन बनाए। राशिद इलेवन के गेंदबाज नवाजिश, टोनू, मुनव्वर, सलमान व अज्जू ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में राशिद इलेवन 18 ओवर में 130 रन पर ढेर हो गई। राशिद इलेवन की तरफ से रवि 17, नवाजिश 11, कप्तान राशिद 10 रन ही बना सके। आरसीटी रामराज के गेंदबाज डॉ. इरशाद ने 4 विकेट, सलमान 3 विकेट और रिंकू को एक विकेट मिला। सेमीफाइन मैच के मैन आफ द मैच निशांत सिंह और डॉ. इरशाद रहे। व्यापारी ओमबीर प्रजापति ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। दीपक अग्रवाल, विपिन मनचंदा, सुदर्शन गोयल, राजकुमार, राजीव छाबड़ा, कालू गुंबर व मोना आदि मौजूद रहे।
ग्रीन क्लब ने रेड क्लब को दी शिकस्त
बहसूमा। रामराज स्थित बाल शिशु मंदिर में रविवार को रेड क्लब व ग्रीन क्लब के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें ग्रीन क्लब ने रेड क्लब को 12 रन से पराजित कर शील्ड पर कब्जा किया। बाल शिशु मंदिर में रविवार को टी-20 क्रिकेट मैच में ग्रीन क्लब के कप्तान रोहित बंसल ने टास जीतकर पहले खेलने का फैसला लिया। ग्रीन क्लब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 194 रन बनाए। इसमें सचिन 36, पवन 34 व रोहित बंसल ने 30 रन बनाए। रेड क्लब की टीम 20 ओवर मे 182 रन ही बना सकी। मुख्य स्कोरर विरेंद्र 42,अभिषेक ने 18 रन बनाए। मैच का उद्घाटन सिनेट्रा के रीजनल मैनेजर हरविद्र ने किया। प्रमोद अहलावत, रोहित बंसल, ठाकुर मुकेश सिंह जगमोहन, राजीव शर्मा, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।