फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छल से माता सीता को हर ले गया रावण

सार

दौराला के शिव मंदिर रेलवे स्टेशन के रामलीला मैदान में रामलीला के दौरान सीता हरण का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों के अनेक ग्रामीण दर्शक शामिल हुए। आयोजन का शुभारंभ भाजपा नेता आशीष प्रताप ने दीप प्रज्वलन से किया।
विज्ञापन
दौराला - शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौराला। शिव मंदिर रेलवे स्टेशन के रामलीला मैदान पर चल रही रामलीला में कलाकारों ने बृहस्पतिवार को सीता हरण का मंचन किया।
विज्ञापन

राम लखन रंगमंच कमेटी मटौर दौराला के नेतृत्व में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने खरदूषण वध, मामा मारीच के हिरण का भेष बनाकर आना, राम का स्वर्ण हिरण के पीछे जाना, राम के कराहने की आवाज सुनकर सीता माता द्वारा लक्ष्मण को भेजना, रावण का साधु बनकर आना और छल से माता सीता का हरण करके ले जाने का मंचन किया गया। रामलीला देखने कस्बे समेत आसपास के गांवों से ग्रामीण पहुंचे। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता आशीष प्रताप ने भगवान राम के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान अध्यक्ष वीरेंद्र उर्फ कल्लू, पुरुषोत्तम उपाध्याय, मुकेश, अंकुर, विनीत, संजीव, सचिन, जितेंद्र, लविश, रविंद्र, अंकित, रजनीश, अतुल, ओमपाल, राजीव जतिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें