फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांसद व कैंट बोर्ड सीईओ ने किया श्रमदान

Thu, 25 Sep 2025 09:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ में गांधी बाग में छावनी परिषद द्वारा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद व स्थानीय नेताओं और छात्रों ने मिलकर 100 किलोग्राम कचरा एकत्र किया। इस अभियान से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
छावनी परिषद द्वारा गांधी बाग में चलाया गया स्वच्छता अभियान। स्रोत : स्वयं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को छावनी परिषद द्वारा गांधी बाग में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद राज्यसभा डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नामित सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा, मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन, जॉइंट सीईओ हर्षिता चमड़िया ने श्रमदान करके लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। छावनी परिषद के प्रवक्ता जयपाल सिंह तोमर ने बताया कि कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, छावनी परिषद के अधिकारी, कर्मचारी आदि शामिल रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता के प्रति संकल्प लिया और विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत लगभग 100 किलोग्राम प्लास्टिक व कचरा एकत्रित किया गया। इस अवसर पर छावनी परिषद से जयपाल सिंह तोमर, पीयूष गौतम, वीके त्यागी, राजेश जाॅन, राजस्व अधीक्षक, हितेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें