फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रावण और कुंभकरण के पुतले तैयार, आज होगा दहन

विज्ञापन
सरधना। रामलीला मैदान में दशहरे पर दहन के लिए रावण और कुंभकर्ण के पुतले तैयार। संवाद
विज्ञापन
सरधना। नगर में बृहस्पतिवार को दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बुधवार को बाजारों में पर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी की। वहीं रामलीला मैदान में रावण और कुंभकरण के पुतले बनकर पूरी तरह तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

श्रीराम लीला कमेटी के संयोजक शरद त्यागी ने बताया कि इस वर्ष पुतलों की ऊंचाई में वृद्धि की गई है। पिछले वर्ष रावण और कुंभकरण के पुतले 50-50 फुट ऊंचे थे, जबकि इस बार दोनों की ऊंचाई 60-60 फुट कर दी गई है। पुतलों को विशेष आकर्षण देने के लिए अलग से जूती और मूंछें भी तैयार की गई हैं।
बुधवार को बाजारों में भीड़ रही। विशेषकर अशोक की लाट और गंज बाजार में पूजा सामग्री, खिलौने और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। दशहरा कार्यक्रम का शेड्यूल भी तय कर लिया गया है। बृहस्पतिवार शाम 6:00 बजे रामलीला मैदान में राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन होगा। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन

रात्रि लगभग 9:00 बजे रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रामलीला कमेटी ने नगरवासियों से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें