फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का पता बदलने के बाद भी कार्ड पर मिलता रहेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। राशन एजेंसी पर हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। इसके लिए सरकार ने राशन कार्डो को आधार कार्ड से लिंक कर दिया। इसी क्रम में अब एक बार राशन कार्ड बनवाने के बाद उपभोक्ता किसी भी एजेंसी से राशन प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन

ये थी पुरानी व्यवस्था
पुराने नियम के तहत उपभोक्ता को एक बार राशन कार्ड बनवाने के बाद नया कार्ड बनने तक संबंधित एजेंसी से ही राशन लेना होता था। कई बार ऐसा होता था कि उपभोक्ताओं को बिना राशन के ही घर लौटना पड़ता था। दरअसल बहुत से एजेंसी संचालक राशन की कालाबाजारी कर देते थे। जिस कारण वे उपभोक्ताओं को राशन खत्म होने की बात कहकर टरका देते थे। यही नहीं पता व जिला बदलने पर भी उपभोक्ता को दूसरा राशन कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काटने पड़ते थे।
यह लागू हुई योजना
लगातार हो रही कालाबाजारी को देखते हुए सरकार ने राशन कार्डों को आधार से लिंक कर दिया था। जिसमें महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाए गए थे। नई योजना के मुताबिक अब राशन कार्ड धारक किसी भी एजेंसी व किसी भी जिले में जाने के बाद वहां की एजेंसी से राशन ले सकेगा। इसके लिए उसे दूसरा राशन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं है। पूर्व में पता एवं जिला बदलने पर उपभोक्ता को राशन कार्ड बदलवाना पड़ता था। नई योजना के चलते अब उन्हें राशन कार्ड बदलने की जरूरत नहीं है। एक बार राशन कार्ड बनवाने के बाद उपभोक्ता पूरे देश में कहीं से भी एजेंसी से राशन ले सकेगा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्रों के बाद ग्रामीण क्षेत्र की बारी
सरकार द्वारा इस योजना अंर्तगत शुरूआत में नगर क्षेत्रों को शामिल किया गया। मवाना तहसील के फलावदा, परीक्षितगढ़, मवाना, हस्तिनापुर, किठौर, शाहजहांपुर, बहसूमा में यह योजना लागू हो चुकी है। हालांकि देहात क्षेत्र में एक माह बाद यह योजना को लागू होगी। मवाना तहसील में लगभग 242 राशन एजेंसी हैं और डेढ़ लाख से अधिक राशन उपभोक्ता हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो यहां लगभग 85 हजार के करीब उपभोक्ता हैं।
सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए यह कदम उठाया है। उपभोक्ताओं को पता एवं जिला बदलने के बाद नया राशन कार्ड बनवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन आधार से राशन कार्ड लिंक होने के बाद अब राशन कार्ड बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उपभोक्ता कहीं से भी राशन ले सकेगा। -सुनील कुमार भटनागर, आपूर्ति निरीक्षक मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें