मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र की एक दुकान में मिठाई खाते चूहे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि ग्राहक ने वीडियो बनाकर स्थानीय भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता से शिकायत की है। पार्षद ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को फोन कर कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। इस प्रकरण में गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए। पार्षद ने बताया कि खाने की वस्तु में सबसे ज्यादा इंफेक्शन होता है। चूहे के झूठा खाने से लोगों के बीमार होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ब्यूरो