फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिलायी चरक शपथ 

Sat, 13 Jan 2018 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के न्यूएलटी में नेशनल मेडिकोस आर्गेनाइजेशन द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। चिकित्सकों को चरक शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कालेज में प्रथम वर्ष के छात्रों का मेडिकल कालेज की एनएमओ यूनिट द्वारा अभिनंदन किया गया। सभी छात्रों, मेडिकल कालेज तथा महानगर के प्राइवेट प्रैक्टिशनर चिकित्सकों को चरक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ। डॉ. वीरोत्तम तोमर ने चरक शपथ दिलायी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आंदोलन और स्वच्छ भारत अभियान के सलाहकार डॉ. योगेंद्र मलिक ने एनएमओ की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. एसके गर्ग ने भी स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। एनएमओ की 3 नव गठित यूनिट की घोषणा भी की गई।  जिसमें मेरठ महानगर के अध्यक्ष डॉ. ऋषि भाटिया और सचिव डॉ. उमंग अरोरा, मेडिकल कॉलेज की यूनिट अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश्वर टॉक व सचिव डॉक्टर सुभाष दहिया, हापुड़ महानगर के अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश व सचिव डॉ. शिवकुमार  को भारत माता और ऋषि धन्वंतरि का चित्र देकर सम्मानित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष के लिए डॉ. वीरोत्तम तोमर और सचिव के लिए डॉ विश्वजीत बेंबी के नामों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विश्वजीत बेंबी ने किया। डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. धीरज बालियान, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ.  सुधि कांबोज, आदित्य पांडेय, अभिषेक पांडेय, गुरमोल सिंह, अंकित, वेदांत कंसल, बसंत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें