मेरठ। राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने शनिवार को शौर्य दिवस मनाया। कचहरी चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ और आरती की गई। इसके बाद पैदल चलकर कमिश्नर चौराहा होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जय श्रीराम और बजरंग बली के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी, कौशल वर्मा, अभिषेक दीक्षित, विकास कुमार, राहुल कुमार, डॉ. नितिन कुमार योगी, आशीष वर्मा रहे। ब्यूरो