फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना । शुकतीर्थ मार्ग पर स्थित इंद्रपस्थ पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्काउट कैंप के दूसरे दिन प्राथमिक उपचार की जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई।
जिला स्काउट प्रशिक्षक आयुष चौधरी ने प्राथमिक चिकित्सा और अनुशासन के बारे में विस्तार से बताया। पट्टियों के प्रकार,पट्टी बांधना, विपरीत परिस्थितियों मे स्वयं को बचाकर दूसरों की मदद करना,स्वयं को अनुशासित कर अनुशासन के प्रति दूसरों प्रेरित करना महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
प्रबंधक विराज तोमर ने कहां कि बच्चों में इस प्रकार की ऐक्टिविटी से उत्साह का संचार होता है। राष्ट्र प्रेम की भावना का जागरण होता है।