फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल ने चलाया सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से शुक्रवार को कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एंक्लेव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में महिला सदस्यों ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया।
विज्ञापन

महिला विंग की जिलाध्यक्ष अंजू चौधरी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ने का आह्वान किया। बागपत सांसद ने सभी सदस्यों से गांव गांव में जाकर सदस्यों की संख्या और बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य जाएं और लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएं। उन्होंने सभी को पंचायत चुनाव की तैयारी के भी निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी पत्र सौंपे। इस मोके पर एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, जिला सचिव नरेश चौधरी, भावना यादव, बीना पूनिया, सुमन चौधरी, प्रज्ञा बालियान, बीना सिंह, छाया रस्तोगी, डॉ. श्वेता, मीना वर्मा, सोनाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें